Homeप्रदेशतेघड़ा बजरंग चौक निवासी युवक लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत,...

तेघड़ा बजरंग चौक निवासी युवक लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, कहा- मानसिक रूप से अस्वस्थ


हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के तेघड़ा( रतनी) गांव के बजरंग चौक निवासी एक युवक लापता हो गया है। युवक के पिता ने सोमवार को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर पुलिस से उसकी सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है।

तेघड़ा बजरंगचौक वार्ड संख्या 10 निवासी उज्ज्वल प्रसाद साह ने अपने आवेदन में बताया कि उनका 31 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार 18 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था, लेकिन तब से वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

परिजनों के अनुसार, नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा था। इस कारण उसकी गुमशुदगी से परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

पीड़ित पिता ने हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष से जल्द से जल्द बेटे की तलाश कर सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी का आवेदन प्राप्त हो गया है और इसके आलोक में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और जल्द ही उसकी बरामदगी कर ली जाएगी।

RELATED ARTICLES
Munger
few clouds
41.7 ° C
41.7 °
41.7 °
10 %
3.5kmh
15 %
Thu
43 °
Fri
44 °
Sat
45 °
Sun
42 °
Mon
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!