_– होमगार्ड बहाली, जमीन कब्जा, बिजली बिल, शराब बिक्री पर रोक जैसे मामले आए सामने_
_– DM शेखर आनंद: “हर नागरिक को सम्मान मिले, यही प्रशासन का मकसद”_
रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)
शेखपुरा: जिलाधिकारी शेखर आनंद ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाया। जिले के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और तुरंत समाधान के निर्देश दिए।
21 आवेदन मिले:
आज के जनता दरबार में कुल 21 आवेदन आए। इनमें होमगार्ड बहाली में चयन, जमीन रजिस्ट्री पर रोक, गैरमजरूआ जमीन से अतिक्रमण हटाने, स्कूलों में सफाई, केवाला के लिए जमाबंदी कायम करने, बिजली बिल सुधार, मारपीट और शराब बिक्री पर रोक लगाने जैसे मामले शामिल थे।
DM शेखर आनंद ने एक-एक फरियादी को बुलाकर गंभीरता से बात सुनी। उन्होंने भरोसा दिया कि सभी मामलों का जल्द निपटारा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है।
DM ने कहा:
“प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।” — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा
सोमवार-शुक्रवार को लगता है दरबार:
पूरे शेखपुरा जिले के सभी सरकारी दफ्तरों में सोमवार और शुक्रवार को ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका मकसद प्रशासन में पारदर्शिता लाना और जनता व अफसरों के बीच दूरी कम करना है।
जिला प्रशासन की इस सक्रियता से लोगों में सकारात्मक माहौल है और पुरानी समस्याएं भी सुलझ रही हैं।
दरबार में मौजूद:
कार्यक्रम में प्रभारी पदाधिकारी जिला जनता दरबार-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मौजूद थे।
‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम: डीएम शेखपुरा ने सुनी 21 शिकायतें, तुरंत निपटारे का निर्देश
RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
35.6
°
C
35.6
°
35.6
°
42 %
0.9kmh
1 %
Tue
41
°
Wed
44
°
Thu
44
°
Fri
40
°
Sat
41
°



