Homeप्रदेशकेएम अकैडमी में वार्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितशैक्षणिक,...

केएम अकैडमी में वार्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिला सम्मान

केएम अकैडमी में वार्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिला सम्मान

हवेली खड़गपुर

नगर के गायत्री मंदिर के समीप स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान केएम अकैडमी में वार्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय के प्राचार्य भगवत सिंह, प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हवेली खड़गपुर के नगर अध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, विद्यालय के ट्रेजरर रवि रंजन तथा समाजसेवी कैलाश केसरी ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ-साथ समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक नीरज कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।



वहीं अभिभावक प्रतिनिधि भगवत प्रसाद सिंह ने अतिथियों को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान शैक्षणिक, कला, संस्कृति, खेलकूद तथा अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों की उपलब्धियों पर अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर राकेश चंद्र सिंह, संजीव कुमार साह, अमित कुमार, अरुण शाह सहित कई गणमान्य व्यक्ति तथा मीडिया प्रतिनिधि शैलेश कुमार सिंह, दुर्गेश सिंह, रतन झा और नंदन कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, गैर-शैक्षणिक कर्मी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

समारोह का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
36.4 ° C
36.4 °
36.4 °
34 %
2.7kmh
97 %
Mon
36 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
43 °

Most Popular

error: Content is protected !!