Homeक्राइमचोरों का आतंक! अब सरकारी केंद्र भी नहीं सुरक्षित,बुनियाद केंद्र से इनवर्टर...

चोरों का आतंक! अब सरकारी केंद्र भी नहीं सुरक्षित,बुनियाद केंद्र से इनवर्टर की चार बैटरी चोरी, एक लाख का नुकसान — चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस पर उठे सवाल


चोरों ने फिर मारी सेंध! नाइट गार्ड हटने के बाद लगातार बढ़ी चोरी की घटनाएं,CCTV अबतक नहीं लगा

पीयूष कुमार प्रियदर्शी/हवेली खड़गपुर (मुंगेर):


खड़गपुर में चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। शातिर चोर अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला ब्लॉक कॉलोनी स्थित बुनियाद केंद्र का है, जो एसडीओ और बीडीओ आवास के बिल्कुल नजदीक है।

जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर की रात चोरों ने बुनियाद केंद्र से इनवर्टर की चार बैटरियां चोरी कर लीं, जिनकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। केंद्र की प्रबंधक नाजनीन खातून ने इस संबंध में खड़गपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्रबंधक ने बताया कि दुर्गा पूजा की छुट्टियों के कारण केंद्र बंद था। छुट्टी खत्म होने के बाद जब सोमवार को केंद्र खोला गया तो इनवर्टर चालू नहीं हुआ। जांच करने पर पता चला कि दूसरी मंजिल पर रखी बैटरियां गायब थीं।

उन्होंने बताया कि केंद्र के बगल में एक सूखा पेड़ है, जिसके सहारे चोर दीवार पार कर अंदर प्रवेश कर जाते हैं। इससे पहले जनवरी माह में भी इसी केंद्र से लाइट की चोरी हो चुकी है। उस वक्त भी पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

13 अक्टूबर की शाम को चोरों ने फिर से चोरी का प्रयास किया। लेकिन उसी समय सफाईकर्मी वहां पहुंच गए, जिसके चलते चोरों की करतूत पकड़ी गई और वे मौके से भाग निकले। इस घटना की सूचना तुरंत डायल 112 और प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी को दी गई। सूचना मिलते ही बीडीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

केंद्र के कर्मी ने बताया कि पहले केंद्र में एक नाइट गार्ड तैनात था, लेकिन उसे विभाग ने हटा लिया। वहीं, सीसीटीवी कैमरे की खेप 15 दिन पहले जिले में पहुंची है, लेकिन अभी तक केंद्र में नहीं लगाई गई है।

लोगों का कहना है कि अगर नाइट गार्ड की पुनः नियुक्ति और सीसीटीवी कैमरे की स्थापना की जाए तो चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।




स्थानीय जनता की मांग:
👉 खड़गपुर थाना क्षेत्र में रात गश्त को बढ़ाया जाए।
👉 बुनियाद केंद्र में नाइट गार्ड की नियुक्ति की जाए।
👉 सीसीटीवी कैमरे शीघ्र लगाए जाएं।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
70 %
2.9kmh
100 %
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
35 °
Mon
37 °
Tue
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!