Homeप्रदेशशराब तस्कर को पकड़ने जा रही आबकारी टीम का वाहन पलटा, बाल-बाल...

शराब तस्कर को पकड़ने जा रही आबकारी टीम का वाहन पलटा, बाल-बाल बचे जवान,हवेली खड़गपुर के रमनकाबाद-समदा मार्ग की घटना,



हवेली खड़गपुर


शराब तस्कर को पकड़ने जा रही आबकारी विभाग की टीम सोमवार की शाम एक हादसे का शिकार हो गई। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमनकाबाद-समदा मार्ग पर आबकारी विभाग की गाड़ी पीछा करने के दौरान अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस हादसे में वाहन सवार जवान बाल-बाल बच गए, जबकि दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि रमनकाबाद-समदा मार्ग पर एक बाइक सवार शराब तस्कर अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम वाहन से मौके की ओर रवाना हुई।

जैसे ही टीम ने संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, वह तेजी से भागने लगा। तस्कर का पीछा करते हुए आबकारी टीम की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से जवानों को बाहर निकाला गया।

घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन बड़ी राहत की बात यह रही कोई हताहत का सूचना नहीं है। दो जवानों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

वहीं, शराब तस्कर मौके से फरार हो गया।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
70 %
2.9kmh
100 %
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
35 °
Mon
37 °
Tue
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!