Homeप्रदेशबिहार: राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के...

बिहार: राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, सीएम ने सिंह शावक का नाम रखा ‘लक्ष्मी’



रिपोर्ट:  पीयूष कुमार प्रियदर्शी(बिहार)

पटना:  मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज रविवार को नालंदा जिले के राजगीर में राजगीर जू-सफारी और नेचर सफारी का निरीक्षण किया। उन्होंने सफारी के विभिन्न हिस्सों, नियंत्रण कक्ष और व्याख्या केंद्र में जाकर पुराने वन्य जीव प्रजातियों की प्रदर्शनी देखी।

मुख्यमंत्री ने 180 डिग्री थियेटर में एनिमेटेड फिल्म ‘द वाइल्ड कॉल’ देखी, जो एक शेर और बाघ के शावकों की यात्रा के जरिए भारत की जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों को दिखाती है। फिल्म में हाथी, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड समेत 23 वन्य जीव प्रजातियों को दर्शाया गया है। इस फिल्म को 16वें दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एनिमेशन का सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस मिला, जिसे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सौंपा गया।


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नेचर सफारी के ग्लास ब्रिज पर गए और पहाड़ों का नजारा लिया। बंद गाड़ी से सफारी भ्रमण करते हुए उन्होंने शेर, बाघ समेत अन्य वन्य जीवों की गतिविधियों को देखा। वन्य जीव अस्पताल जाकर इलाज की सुविधाओं की भी जानकारी ली।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने सिंह शावक का नामकरण ‘लक्ष्मी’ किया। उन्होंने कहा कि जू-सफारी और नेचर सफारी दोनों बेहतरीन बने हैं। पर्यटकों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए और व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से मेंटेन किया जाए, ताकि वन्य जीवों को भी अच्छा माहौल मिले।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और वरीय अधिकारी मौजूद रहे।


RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
35 ° C
35 °
35 °
50 %
2.2kmh
100 %
Fri
35 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!