Homeप्रदेशबिहार सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार,शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और...

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार,शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और गृह मंत्री भी रहे मौजूद


_– राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने 32 मंत्रियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ_ 
_– अमित शाह, राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद_ 

रिपोर्ट: सोनू कुमार पत्रकार(बिहार)

पटना:  गांधी मैदान में गुरुवार को नवनियुक्त मंत्रियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

राज्यपाल ने दिलाई शपथ:
 
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने 32 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, निशांत, लेशी सिंह, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सादा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मो. जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, डॉ. प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, डॉ. रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार तथा दीपक प्रकाश शामिल हैं।

ये दिग्गज रहे मौजूद:

समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व CM सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जीतनराम मांझी, ललन सिंह, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, चिराग पासवान, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। नए मंत्रिमंडल के गठन से बिहार की सियासत में नए समीकरण बनने की चर्चा तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
35.6 ° C
35.6 °
35.6 °
42 %
0.9kmh
1 %
Tue
41 °
Wed
44 °
Thu
44 °
Fri
40 °
Sat
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!