Homeप्रदेशGovernment Polytechnic Munger में ‘स्किल-अप’ कार्यक्रम का समापन...Centum Foundation ने Infosys Foundation...

Government Polytechnic Munger में ‘स्किल-अप’ कार्यक्रम का समापन…Centum Foundation ने Infosys Foundation के सहयोग से दिया उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण

हवेली खड़गपुर |पीयूष कुमार प्रियदर्शी


राजकीय पॉलिटेक्निक, मुंगेर परिसर में “Skill-Up: Empowering the Next Generation” कौशल विकास कार्यक्रम का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रशिक्षण 11 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक संचालित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेंटम फाउंडेशन द्वारा इन्फोसिस फाउंडेशन के सहयोग से किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारपरक एवं उद्योग-उन्मुख कौशलों से सशक्त बनाना था।
प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को सॉफ्ट स्किल्स, प्रभावी संचार, डिजिटल साक्षरता, व्यक्तित्व विकास, टीमवर्क, इंटरव्यू की तैयारी और करियर मार्गदर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण अवधि में कई विद्यार्थियों ने विभिन्न कंपनियों के लिए साक्षात्कार भी दिए, जिससे उन्हें उद्योग की वास्तविक अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिला।


समापन समारोह में प्राचार्या श्रीमती खुशबू रानी ने प्रशिक्षकों को कॉलेज परिवार की ओर से स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और पेशेवर दक्षता को नई दिशा देते हैं तथा उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार करते हैं।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
17.3 ° C
17.3 °
17.3 °
35 %
0.4kmh
9 %
Mon
17 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!