Homeराजनीतिभारतीय जनता युवा मोर्चा मुंगेर ने करमजीत कुमार सिंह को सौंपा सोशल...

भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंगेर ने करमजीत कुमार सिंह को सौंपा सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व



हवेली खड़गपुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंगेर के जिला अध्यक्ष गौतम राज के नेतृत्व में हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत जवायद गांव निवासी करमजीत कुमार सिंह को मुंगेर जिला सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें बधाई दी।

सत्यम वेव के संचालक आदरणीय राजेश सर, गण फैक्ट्री मुंगेर के प्रोपराइटर एवं जनतादल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव सौरभ निधि, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम विप्लव, योगनगरी सामाजिक सहायता संगठन के संस्थापक व फौजी राहुल झा चंदन, श्रीराम सेना मुंगेर के जिलाध्यक्ष विकाश दुबे एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू यशराज सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने करमजीत को शुभकामनाएं दीं।

इसके साथ ही सिद्धांत, किशन पांडे, ऋषभ पांडे एवं आर्यन तिवारी ने भी बधाइयाँ प्रेषित कीं।

करमजीत कुमार सिंह ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
25 ° C
25 °
25 °
38 %
1kmh
100 %
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!