HomeकारोबारGood News:भीमबांध व खड़गपुर झील के लिए नियमित बस सेवा शुरू, 6...

Good News:भीमबांध व खड़गपुर झील के लिए नियमित बस सेवा शुरू, 6 जनवरी से होगा संचालन…

पीयूष कुमार प्रियदर्शी|दैनिक हिन्दी न्यूज


मुंगेर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों भीमबांध एवं खड़गपुर झील तक अब आम लोगों और सैलानियों की पहुंच और आसान होने जा रही है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, मुंगेर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 6 जनवरी 2026 से मुंगेर बस पड़ाव से भीमबांध एवं खड़गपुर झील के लिए नियमित बस सेवा की शुरुआत की जाएगी। इसको लेकर निगम के नियंत्रण कक्ष मुंगेर में पदस्थ कर्मियों आलोक कुमार सिंह एवं निलेश कुमार गुप्ता को बस संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


यह निर्णय मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक कुमार प्रणय द्वारा 4 जनवरी 2026 को भेजे गए पत्र के आलोक में लिया गया है। लंबे समय से स्थानीय लोगों और पर्यटकों की मांग थी कि इन प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए सरकारी बस सेवा शुरू की जाए, ताकि सुरक्षित, सुलभ और किफायती आवागमन की सुविधा मिल सके।


नियमित बस सेवा शुरू होने से न केवल स्थानीय ग्रामीणों, छात्रों और कामकाजी लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी निजी वाहनों या महंगे साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है, जिसका सीधा लाभ होटल, दुकान, गाइड और अन्य स्थानीय व्यवसायों को मिलेगा।


बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने इस आदेश की प्रतिलिपि क्षेत्रीय प्रबंधक, भागलपुर को भी सूचनार्थ भेज दी है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जिले के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

RELATED ARTICLES
Munger
broken clouds
32.3 ° C
32.3 °
32.3 °
58 %
3.2kmh
61 %
Mon
32 °
Tue
44 °
Wed
43 °
Thu
41 °
Fri
40 °

Most Popular

error: Content is protected !!