Homeप्रदेशटेटिया बंबर में बच्चा चोरी की अफवाह पर दो यूट्यूबर थाना बुलाए...

टेटिया बंबर में बच्चा चोरी की अफवाह पर दो यूट्यूबर थाना बुलाए गए, हिदायत देकर छोड़ा


टेटिया बंबर प्रखंड में बच्चा चोरी की भ्रामक खबर फैलाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो यूट्यूबर को थाना बुलाकर कड़ी हिदायत दी। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया गया था, जिसमें बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाया जा रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए टेटिया बंबर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की और संबंधित युवकों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि वीडियो अधिक व्यूज और वायरल होने की मंशा से बनाया गया था।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों को भविष्य में इस तरह की भ्रामक खबर प्रसारित नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई है। साथ ही स्पष्ट किया गया कि अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और संदिग्ध जानकारी की पुष्टि प्रशासन से अवश्य करें।
थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि भ्रामक खबर ना फैलाएं। एक औरत मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जो बच्चा चोर नहीं है भ्रामक खबर फैलाने वाले पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
33.1 ° C
33.1 °
33.1 °
59 %
6.4kmh
99 %
Mon
33 °
Tue
31 °
Wed
28 °
Thu
26 °
Fri
27 °

Most Popular

error: Content is protected !!