Homeदेश - विदेशहवेली खड़गपुर में, मिठाई , किराना, वेल्डिंग दुकान, रेस्टोरेंट में छापेमारी, चार...

हवेली खड़गपुर में, मिठाई , किराना, वेल्डिंग दुकान, रेस्टोरेंट में छापेमारी, चार बाल श्रमिक मुक्त

हवेली खड़गपुर में छापेमारी, चार बाल श्रमिक मुक्त

हवेली खड़गपुर

श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के निर्देश पर सोमवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड में विशेष धावा दल अभियान चलाया गया। उप श्रमायुक्त कार्यालय के अंतर्गत यह कार्रवाई श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुमार रमन के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान बैजलपुर स्थित मिठाई दुकान, गौशाला मार्केट में किराना दुकान, हाट चौक के समीप वेल्डिंग की दुकान तथा यूको बैंक के समीप एक रेस्टोरेंट सहित विभिन्न दुकान, प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टुरेंट, मॉल एवं गैराजों में सघन जांच कर छापेमारी अभियान चलाया।

छापेमारी के क्रम में हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र से चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक कुल चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत बच्चों से काम कराना गैरकानूनी है। ऐसे मामलों में नियोजकों के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। साथ ही दोषियों पर 20 हजार से 50 हजार रुपये तक जुर्माना या दो वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार नियोजक से 20 हजार रुपये की वसूली भी की जाएगी।
विमुक्त बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर बाल गृह में रखा गया है। अभियान में श्रम विभाग, पुलिस, एनजीओ और सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम शामिल रही।
इस विशेष धावा दल अभियान में विभिन्न विभागों और संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। अभियान का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुमार रमन (हवेली खड़गपुर) ने किया। उनके साथ कुमार अमन (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, असरगंज) और विक्रम कुमार (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, जमालपुर) भी मौजूद थे।
इसके अलावा टीम में पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) पिंकी कुमारी, परिवार विकास एनजीओ के सदस्य रणवीर कुमार, बाल संरक्षण इकाई, मुंगेर के सहायक निदेशक, तथा पुलिस बल के जवान शामिल थे।
सभी के संयुक्त प्रयास से विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
20 %
2.6kmh
2 %
Mon
33 °
Tue
37 °
Wed
36 °
Thu
33 °
Fri
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!