Homeदेश - विदेशशेखपुरा में 18 अप्रैल को लगेगा 'पीएम सूर्य घर योजना' सोलर मेला,...

शेखपुरा में 18 अप्रैल को लगेगा ‘पीएम सूर्य घर योजना’ सोलर मेला, ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन



रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा: बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत शेखपुरा में *’सोलर मेला 2026’* का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला आम नागरिकों को रूफटॉप सोलर योजना की तकनीकी जानकारी देने और मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा के लिए लगाया जा रहा है।

*कार्यक्रम विवरण:*
– *दिनांक*: 18 अप्रैल 2026, शनिवार
– *समय*: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक
– *स्थान*: बिधुत कार्यपालक अभियंता कार्यालय, मेहूस मोड़, बायपास, शेखपुरा

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेले में आने वाले नागरिकों को रूफ टॉप सोलर परियोजना के तकनीकी और वित्तीय लाभों की पूरी जानकारी दी जाएगी। इच्छुक लाभार्थी सोलर पैनल लगाने के लिए *ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन* भी करा सकेंगे।

‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत केंद्र सरकार 1 किलोवाट से 3 किलोवाट तक के सोलर पैनल पर सब्सिडी दे रही है। योजना का मकसद बिजली बिल में राहत देना और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

बिजली विभाग ने शेखपुरा के सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर योजना की जानकारी लें और इसका लाभ उठाएं।

_हमारा आधार…. ऊर्जस्वित बिहार…._

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
43.7 ° C
43.7 °
43.7 °
7 %
7.9kmh
0 %
Wed
44 °
Thu
44 °
Fri
44 °
Sat
43 °
Sun
42 °

Most Popular

error: Content is protected !!