Homeप्रदेशहवेली खड़गपुर में मजदूर दिवस पर सफाई कर्मियों का सम्मान, सामूहिक भोज...

हवेली खड़गपुर में मजदूर दिवस पर सफाई कर्मियों का सम्मान, सामूहिक भोज का आयोजन


हवेली खड़गपुर
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र स्थित नगर भवन में सफाई कर्मियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद के बड़ी संख्या में सफाई कर्मी और मजदूर शामिल हुए, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड पार्षद 12 की शिरीन नाज एवं उनके प्रतिनिधि मोहम्मद नौशाद अंसारी ने किया। इस अवसर पर करीब 140 मजदूरों को सम्मान स्वरूप सामूहिक भोज कराया गया। आयोजन के माध्यम से श्रमिकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहम्मद नौशाद अंसारी ने मजदूरों के अधिकारों और उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के विकास में मजदूरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन आज भी उन्हें अपेक्षित सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने चार लेबर कोड का जिक्र करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया।
इस दौरान उपस्थित मजदूरों ने एकजुटता का परिचय देते हुए “दुनिया के मजदूरों-गरीबों एक हो” और “मई दिवस जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम में विकास चंद्र, संजय मेहतर, सुनील मेहतर सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम ने मजदूरों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का एक मजबूत संदेश दिया।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
40.8 ° C
40.8 °
40.8 °
27 %
4.4kmh
0 %
Tue
43 °
Wed
44 °
Thu
44 °
Fri
40 °
Sat
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!