Homeप्रदेशदरियापुर में श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर यज्ञशाला निर्माण हेतु...

दरियापुर में श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर यज्ञशाला निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया


ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप


भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दरियापुर स्थित मध्य विद्यालय के पीछे पानी टंकी के समीप होने जा रहे श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ 17 जून से लेकर 25 जून 2026 के बीच नौ दिवसीय महायज्ञ को  लेकर यज्ञशाला निर्माण हेतु भूमि पूजन शुक्रवार को  मंदार विद्यापीठ से पधारे विद्वान पंडित यज्ञाचार्य मंगल कुमार झा द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन का कार्य किया गया। भूमि पूजन कार्य के दौरान यजमान के रूप में प्रकाश यादव व उनकी धर्मपत्नी भारती देवी थी। जबकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत दरियापुर के मुखिया आलोक कुमार कर रहे थे । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मौके पर दरियापुर के समाजसेवी शिव शंकर झा, उज्जवल कुमार चौबे, आवास चंद्र झा, विवेकानंद झा, दिवाकर झा, ज्वाला कुमार सोनी, ललन शाह, परशुराम यादव, भोला यादव, शंकर शाह, सुबोध शाह, निरंजन ठाकुर, उपेंद्र शाह, प्रभास मालाकार ,पूरन सिंह ,श्री राम पंडित , राजू यादव, बबलू आदि के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण गण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
27 ° C
27 °
27 °
60 %
5.1kmh
5 %
Sat
34 °
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
34 °
Wed
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!