Homeप्रदेशलिटिल स्टार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ PTM, मेधावी छात्रों...

लिटिल स्टार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ PTM, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित


ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप


शाहकुंड प्रखंड स्थित  लिटिल स्टार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, शाहकुंड भागलपुर में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक इंजीनियर शारदेंदु कुमार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके आचरण एवं व्यवहार पर भी नियमित ध्यान दें।
इस अवसर पर शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों का सहयोग बच्चों के शैक्षणिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित संवाद से बच्चों की कमजोरियों को पहचान कर उन्हें बेहतर दिशा दी जा सकती है।
वहीं, अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठक से उन्हें अपने बच्चों की प्रगति को समझने का अवसर मिलता है और वे विद्यालय से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं।
पीटीएम के दौरान अभिभावकों ने शिक्षकों से अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
35.6 ° C
35.6 °
35.6 °
42 %
0.9kmh
1 %
Tue
41 °
Wed
44 °
Thu
44 °
Fri
40 °
Sat
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!