Homeप्रदेशआरा से बड़ी खबर: हुसैनाबाद के दो खिलाड़ी का नेशनल ग्रेपलिंग में...

आरा से बड़ी खबर: हुसैनाबाद के दो खिलाड़ी का नेशनल ग्रेपलिंग में चयन

_– 12वीं बिहार ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, क्षेत्र में खुशी की लहर_ 



आरा:  आरा में शनिवार को संपन्न हुई 12वीं बिहार ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में हुसैनाबाद के दो खिलाड़ियों ने बाजी मार ली है। मसूदन कुमार और रोशन कुमार का चयन नेशनल स्तर के लिए हुआ है। दोनों की इस उपलब्धि से पूरे हुसैनाबाद में जश्न का माहौल है।

कोच विक्रम पटेल की मेहनत लाई रंग:

खिलाड़ियों की सफलता के पीछे कोच सह सचिव विक्रम पटेल का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने दिन-रात मेहनत कर दोनों को नेशनल के लिए तैयार किया।

ग्रेपलिंग संघ की अध्यक्ष ज्योति कुमारी मेहता ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और नेशनल में मेडल जीतने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- “मसूदन और रोशन ने साबित कर दिया कि छोटे शहरों के खिलाड़ियों में भी बड़ा टैलेंट है।”

स्थानीय लोगों ने दी बधाई:

हुसैनाबाद के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी है। लोगों को उम्मीद है कि दोनों नेशनल स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करेंगे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
35.6 ° C
35.6 °
35.6 °
42 %
0.9kmh
1 %
Tue
41 °
Wed
44 °
Thu
44 °
Fri
40 °
Sat
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!