Homeप्रदेशजिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, लंबित आवेदनों को जल्द निष्पादित...

जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, लंबित आवेदनों को जल्द निष्पादित करने का निर्देश



रिपोर्ट  उमेश कुमार,शेखपुरा (बिहार)

डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. उक्त बैठक में कृषि, गव्य विकास और पशुपालन से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश दिया गया.डीएम ने प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना की समीक्षा करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया कि इस योजना के अंतर्गत जितने भी आवेदन लंबित हैं, उनका निष्पादन अविलंब सुनिश्चित किया जाए. साथ ही, खाद और बीज वितरण में पूरी पारदर्शिता बरतने और इससे लाभान्वित किसानों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया.उनके द्वारा  राजस्व कार्यों में तेजी लाते हुए खाता-खसरा अपडेट करने, आधार सीडिंग और किसान पंजीकरण के कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया.
साथ ही किसानों के बीच ‘बिहार कृषि ऐप’ की जानकारी प्रसारित करने और मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने पर बल दिया गया. शेखपुरा जिला के घाटकुसुभा क्षेत्र में प्याज भंडारण हेतु गोदाम निर्माण हेतु जमीन चिन्हित करने और बगीचों की जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया.जिला गव्य विकास योजना की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी  ने कहा कि बैंक स्तर पर समग्र विकास योजना और देशी गो-पालन योजना के 42 आवेदन लंबित हैं. उन्होंने इन आवेदनों की तत्काल जांच कर उनके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में टीकाकरण  सुनिश्चित किए जाने का भी निर्देश दिया गया. डीएम ने स्पष्ट किया कि वंशावली प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के मामले में संबंधित अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए ताकि किसानों का काम  समय सीमा के भीतर हो सकें.उन्होंने नेचुरल फार्मिंग (प्राकृतिक खेती) और ‘कृषि सखी’ जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को जोड़ने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया.

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
42.4 ° C
42.4 °
42.4 °
19 %
5kmh
2 %
Wed
44 °
Thu
43 °
Fri
45 °
Sat
45 °
Sun
45 °

Most Popular

error: Content is protected !!