रिपोर्ट उमेश कुमार,,शेखपुरा (बिहार)
समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में आधार कार्ड निर्माण एवं अपडेशन कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान जिले में आधार कार्ड की वर्तमान स्थिति और लंबित आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई. समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आई कि शिक्षा विभाग और आंगनवाड़ी केंद्रों के अंतर्गत अब भी कई बच्चे ऐसे हैं जिनका आधार कार्ड नहीं बन सका है. डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों और सीएससी संचालकों को निर्देश दिया कि वे अविलंब जांच कर इन बच्चों का आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें. हाई स्कूलों के छात्र छत्राओं की सुविधा और आधार पंजीकरण की गति बढ़ाने के लिए जिला पदाधिकारी ने जिले के हाई स्कूलों में सीएससी सेंटर निर्माण करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि स्कूलों में केंद्र होने से छात्रों को आधार बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और शत-प्रतिशत लक्ष्य को ससमय पूरा पूर्ण करेंगे. बैठक में सीएससी संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि यदि किसी भी केंद्र द्वारा आम जनता को बेवजह परेशान किया गया या अवैध वसूली की शिकायत मिली, तो संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आधार से संबंधित जितने भी आवेदन लंबित हैं, उनका निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए.बैठक में आधार की महत्ता पर जोर देते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर अन्य नागरिक सेवाओं के लिए आधार एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
डीएम ने किया आधार कार्ड निर्माण की समीक्षा, हाई स्कूलों में सीएससी केंद्र टैग कराने का निर्देश
Munger
scattered clouds
29
°
C
29
°
29
°
41 %
5.7kmh
25 %
Fri
28
°
Sat
39
°
Sun
37
°
Mon
38
°
Tue
38
°



