Homeप्रदेशबिहार: कस्तूरबा विद्यालय में जलजमाव की समस्या दूर करने एसडीएम प्रियंका कुमारी...

बिहार: कस्तूरबा विद्यालय में जलजमाव की समस्या दूर करने एसडीएम प्रियंका कुमारी ने किया निरीक्षण



_– सादिकपुर स्थित स्कूल में किसानों से संवाद, जल निकासी की बाधा हटाने की अपील_ 
_– “छात्राओं की शिक्षा-सुरक्षा प्राथमिकता, जल्द होगा स्थाई समाधान”: SDM_ 
_– DSP, BDO, CO और थानाध्यक्ष रहे मौजूद, ग्रामीणों ने भी रखी समस्या_ 

रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा: अंबारी पंचायत के सादिकपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए  गुरुवार को SDM प्रियंका कुमारी ने विद्यालय परिसर का सघन निरीक्षण किया।

क्या है समस्या:

जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बारिश में स्कूल परिसर में पानी भर जाता है। इससे छात्राओं और शिक्षकों को रोज परेशानी होती है। पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी।

SDM ने किसानों से किया संवाद:

SDM प्रियंका कुमारी ने स्थानीय किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने किसानों को जल निकासी के रास्ते में आ रही बाधाओं को हटाने के लिए प्रेरित किया। समझाया कि छात्राओं के बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए यह जरूरी है। किसानों को भरोसा दिया कि समाधान ऐसा होगा जिससे खेती पर भी बुरा असर न पड़े।

प्रशासन सख्त:

SDM ने कहा- “छात्राओं की शिक्षा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कस्तूरबा विद्यालय में जलजमाव दूर करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से जल्द समाधान कराएंगे।”

मौके पर मौजूद अधिकारी: 

निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए DSP मुख्यालय, BDO शेखोपुरसराय, CO शेखोपुरसराय और थानाध्यक्ष समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

SDM की इस पहल से स्कूल परिवार और ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि सालों पुरानी समस्या का अब स्थाई हल निकलेगा।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
40.8 ° C
40.8 °
40.8 °
27 %
4.4kmh
0 %
Tue
43 °
Wed
44 °
Thu
44 °
Fri
40 °
Sat
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!