Homeप्रदेशभारत ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद का...

भारत ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब मिला


दिल्ली: भारत ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित करने के लिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया था। नई दिल्ली में आज विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से सीमापार आतंकवाद को अपनी नीति के रूप में इस्तेमाल करता रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को आतंकवाद के खिलाफ अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है और वह आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए काम करता रहेगा।

बांग्‍लादेशी घुसपैठियों के बारे में श्री जायसवाल ने कहा कि देश में अवैध रूप से रह रहे किसी भी विदेशी नागरिक को देश के कानूनों, प्रक्रियाओं और व्यवस्थाओं के अनुसार वापस भेजा जाना चाहिए।

कनाडा में खालिस्तानी समूहों के बारे में प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने चरमपंथी और अलगाववादियों का कनाडा की जमीन को सुरक्षित पनाहगाह के रूप में इस्तेमाल करना चिंता का विषय है। श्री जायसवाल ने कहा कि भारत ने कनाडा से भारत विरोधी चरमपंथी तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का बार-बार आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि इसमें हिंसा का महिमामंडन, भारतीय नेताओं और राजनयिकों को धमकियाँ, पूजा स्थलों पर तोड़फोड़ के माध्यम से अलगाववाद को बढ़ावा देने के मुद्दों का समाधान शामिल है।

कनाडा सुरक्षा खुफिया सेवा द्वारा भारत पर कनाडा में विदेशी हस्तक्षेप का आरोप लगाने के संबंध में श्री जायसवाल ने कहा कि भारत ऐसे निराधार आरोपों को खारिज करता है। उन्होंने कहा कि इस विशेष मुद्दे पर भारत का रुख स्पष्ट और सुसंगत रहा है। श्री जायसवाल ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का पालन करता है त‍था अन्य देशों की संप्रभुता का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि अन्य देशों के मामलों में हस्तक्षेप करना भारत की नीति नहीं है। प्रवक्‍ता ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की किसी भी चिंता का समाधान राजनीतिक या सार्वजनिक बयानबाजी के स्‍थान पर स्थापित मानदंडों के माध्यम से किया जाना चाहिए। 

प्रवक्ता ने कहा कि सिंधु जल संधि सुसंगत है और पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को लगातार समर्थन देने के कारण संधि स्थगित है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सीमापार आतंकवाद के लिए अपना समर्थन हर हाल में त्यागना होगा।

तीस्ता परियोजना के बारे में श्री जायसवाल ने कहा कि भारत और बांग्लादेश 54 नदियों को साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने जल संबंधी सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए संरचित द्विपक्षीय तंत्र स्थापित किए हैं और इनके बीच नियमित अंतराल पर बातचीत होती रहती है।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
35.6 ° C
35.6 °
35.6 °
42 %
0.9kmh
1 %
Tue
41 °
Wed
44 °
Thu
44 °
Fri
40 °
Sat
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!