Homeप्रदेशबिहार: राजगीर में मलमास मेला-2026 का शुभारंभ, सीएम सम्राट चौधरी ने श्रद्धालुओं...

बिहार: राजगीर में मलमास मेला-2026 का शुभारंभ, सीएम सम्राट चौधरी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर दिया जोर


रिपोर्ट: पीयूष कुमार प्रियदर्शी(बिहार)

पटना:  मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज नालंदा जिले के राजगीर में मलमास मेला-2026 का विधिवत उद्घाटन किया। ब्रह्मकुंड परिसर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और महाआरती में शामिल होने के बाद उन्होंने यज्ञशाला के पास प्रमुख संतों के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी बासुदेवाचार्य श्री भास्कर उपस्थित रहे।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने मेले में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, पेयजल, आवासन, खान-पान और स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने ब्रह्मकुंड के पास नव नालंदा सेवा द्वारा लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी उद्घाटन किया और कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा भाव से मदद करें और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


मुख्यमंत्री ने स्टेट गेस्ट हाउस में श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए आवासन स्थल और दीदी की रसोई का भी उद्घाटन किया। दीदी की रसोई में सस्ते दर पर शुद्ध भोजन की व्यवस्था की गई है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मलमास मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और मान्यता है कि यहां 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए, भीड़ प्रबंधन सही हो और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाए ताकि लोग अच्छी यादें लेकर लौटें।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, सांसद कौशलेंद्र कुमार, कई विधायक और वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
35 ° C
35 °
35 °
50 %
2.2kmh
100 %
Fri
35 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!