Homeप्रदेशबकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने...

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ राजीव रौशन ने की। बैठक में उन्होंने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।


एसडीओ ने कहा कि बकरीद के दौरान साफ-सफाई, बिजली और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाएगा। साथ ही कुर्बानी के लिए निर्धारित स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कुर्बानी के बाद निकलने वाले अपशिष्ट को इधर-उधर नहीं फेंका जाए तथा स्वच्छता बनाए रखने में सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें।
नगर निकाय को मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में नियमित रूप से कचरा उठाव वाहन भेजने का निर्देश दिया गया है। बैठक में अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी हेलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, बीडीओ प्रियंका कुमारी, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
heavy intensity rain
32.5 ° C
32.5 °
32.5 °
59 %
1.2kmh
100 %
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
32 °
Sun
31 °
Mon
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!