हवेली खड़गपुर। प्रशासनिक फेरबदल के बाद हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को स्थानांतरित कर्मियों के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में बीडीओ कार्यालय परिसर में किया गया।

इस अवसर पर स्थानांतरित कर्मियों में लिपिक गौरव कुमार मिश्रा, लिपिक पवन कुमार निषाद, नाजिर कुमार गौरव, आईटी असिस्टेंट अविनाश कुमार तथा अन्य आरटीपीएस कर्मियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह के दौरान अधिकारियों और कर्मियों ने सभी के कार्यकाल को याद करते हुए उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विशेष रूप से लिपिक गौरव कुमार मिश्रा को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्यालयीन दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ कार्य किया, जिसकी छाप हमेशा कार्यालय परिवार के बीच बनी रहेगी।
समारोह के अंत में बीडीओ प्रियंका कुमारी ने सभी स्थानांतरित कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियों में भी वे इसी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए विभाग का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर प्रखंड कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



