Homeप्रदेशBREAKING NEWS:सद्भावना घाट पुल के समीप दो साइकिलों की आमने-सामने टक्कर में...

BREAKING NEWS:सद्भावना घाट पुल के समीप दो साइकिलों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, दो माह पहले हुई थी शादी



हवेली खड़गपुर :नगर परिषद क्षेत्र स्थित सद्भावना घाट पुल के समीप बुधवार को दो साइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरानी चौक मोहल्ला निवासी संजीव झा के 35 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पूरे परिवार और मोहल्ले में मातम छा गया।



परिजनों ने बताया कि ऋषभ कुमार की शादी करीब दो माह पूर्व ही हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि मोहल्ले के लोग भी शोक में डूब गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सद्भावना घाट पुल के पास दोनों साइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई, जिससे ऋषभ कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, ऋषभ कुमार के असामयिक निधन से परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
30.5 ° C
30.5 °
30.5 °
67 %
3.8kmh
100 %
Thu
30 °
Fri
34 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
28 °

Most Popular

error: Content is protected !!