Homeखेलभागलपुर:सेमीफाइनल मुकाबले में भतोड़िया की टीम ने बरियारपुर की टीम को 6...

भागलपुर:सेमीफाइनल मुकाबले में भतोड़िया की टीम ने बरियारपुर की टीम को 6 विकेट से हराया फाइनल में प्रवेश

ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत भतोड़िया पंचायत के  बिहारीपुर स्थित अक्षय क्रीड़ा ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में भतोड़िया की टीम ने बरियारपुर की टीम को 6 विकेट से हराया । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरियारपुर मुंगेर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।


वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भतोड़िया की टीम ने 13.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया  । मैन ऑफ द मैच का खिताब जावेद को दिया गया । जिन्होंने  बल्लेबाजी करते हुए महज 10 गेंद में 27 रन की   पारी खेले । गेंदबाजी में चार ओवर की गेंदबाजी में महज 17 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके ।अंपायर की भूमिका में शशि रमन व वीरेंद्र थे ।


कमेंटेटर के रूप में हिंदी के मशहूर कमेंटेटर अनितेश कश्यप ,अमरेंद्र मंडल व सुदर्शन मंडल ने रोचक कमेंट्री की। स्कोरर की भूमिका में देवराज विक्रम थे ।मौके पर अध्यक्ष उपेंद्र मंडल,उपाध्यक्ष अजय मंडल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, संयोजक विक्की कुमार,व्यवस्थापक लक्ष्मण कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में दूरदराज़ से खेल प्रेमी मैच का आनंद लेने पहुंचे थे। जबकि फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को अमखोरिया बनाम भतोड़िया  के बीच खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES
Munger
light rain
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
51 %
3.8kmh
93 %
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
30 °

Most Popular

error: Content is protected !!