Homeक्राइमटेटिया बंबर में ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत, परिवार में मचा...

टेटिया बंबर में ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पीयूष कुमार प्रियदर्शी|मुंगेर


मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड अंतर्गत कसौली जागीर मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटी केसौली गांव वार्ड संख्या-9 निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र यादव उर्फ सुलो यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के अनुसार सुरेंद्र यादव सोमवार सुबह अपने घर से ई-रिक्शा लेकर छोटी केसौली से जागीर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क निर्माण कार्य के लिए सड़क किनारे गिराया गया बालू सड़क पर फैला हुआ था। बालू पर चढ़ते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में चालक ई-रिक्शा के नीचे दब गया। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को गड्ढे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही टेटिया बंबर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। गनीमत रही कि हादसे के समय ई-रिक्शा में कोई सवारी मौजूद नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण सामग्री जैसे बालू, ईंट और गिट्टी सड़क किनारे नहीं रखने का निर्देश होने के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
मृतक अपने पीछे पत्नी सुनैना देवी, एक पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मुखिया मुरारी मोहन मुकुंद ने मुख्यमंत्री अंत्येष्टि योजना के तहत पीड़ित परिवार को तत्काल 3000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मृतक का पुत्र सिकंदराबाद में रहता है, जिसे घटना की सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
33.2 ° C
33.2 °
33.2 °
54 %
4.4kmh
0 %
Thu
34 °
Fri
43 °
Sat
43 °
Sun
43 °
Mon
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!