Homeप्रदेशभागलपुर/शाहकुंड़: दरियापुर में यज्ञशाला निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है

भागलपुर/शाहकुंड़: दरियापुर में यज्ञशाला निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है


ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप


दरियापुर में विष्णु महायज्ञ को लेकर यज्ञशाला निर्माण कार्य तेज
भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दरियापुर गांव स्थित मध्य विद्यालय के पीछे पानी टंकी के समीप आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यज्ञशाला निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच रहा है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए भव्य मेले की भी व्यवस्था की जा रही है।
मेले में टावर झूला, ब्रेक डांस, टोरा-टोरा, ड्रैगन ट्रेन, नाव, मिकी माउस, मीना बाजार सहित कई मनोरंजन के साधन लगाए जाएंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
मुख्य संरक्षक एवं ग्राम पंचायत दरियापुर के मुखिया आलोक कुमार ने बताया कि यज्ञशाला का निर्माण मुजफ्फरपुर से आए कलाकारों द्वारा कराया जा रहा है। इस बार पांच मंजिला भव्य यज्ञशाला बनाई जा रही है, जो आकर्षण का केंद्र होगी।
समाजसेवी शिवशंकर झा ने बताया कि यज्ञशाला निर्माण में श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि महायज्ञ का आयोजन आगामी 17 जून से 25 जून 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान वृंदावन, उत्तर प्रदेश से आए कलाकारों द्वारा कृष्ण लीला का मंचन भी किया जाएगा। मौके पर श्रीराम पंडित, प्रकाश यादव, ललन शाह, क्रांति कुमार एवं शिवम कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
few clouds
42.1 ° C
42.1 °
42.1 °
21 %
3.8kmh
13 %
Thu
42 °
Fri
44 °
Sat
45 °
Sun
42 °
Mon
40 °

Most Popular

error: Content is protected !!