Homeक्राइमहवेली खड़गपुर में जंगल से हथियार और गोला-बारूद बरामद, एसएसबी का सर्च...

हवेली खड़गपुर में जंगल से हथियार और गोला-बारूद बरामद, एसएसबी का सर्च ऑपरेशन सफल



मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने विशेष सर्च अभियान चलाकर जंगल से हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। यह कार्रवाई सोमवार 11 मई 2026 को एसएसबी 16वीं वाहिनी जमुई के कमांडेंट के निर्देश पर की गई। अभियान में एसएसबी की ‘एफ’ कंपनी की टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से भाग लिया।
एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि कन्दनी के जंगली और पहाड़ी इलाके में अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं। सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान कन्दनी गांव से लगभग 500 मीटर दक्षिण दिशा में घने जंगल के भीतर छिपाकर रखे गए हथियार और कारतूस बरामद किए गए।
बरामद सामान में एक देशी कट्टा, एक देशी बंदूक (मस्कट) और 7.62 एमएम के 22 जिंदा राउंड शामिल हैं। एसएसबी जवानों ने सभी हथियारों और गोला-बारूद को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हवेली खड़गपुर थाना पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जंगल में हथियार किस उद्देश्य से छिपाकर रखे गए थे और इसके पीछे किन लोगों का हाथ है।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
33.2 ° C
33.2 °
33.2 °
54 %
4.4kmh
0 %
Thu
34 °
Fri
43 °
Sat
43 °
Sun
43 °
Mon
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!