Homeप्रदेशबिहार: अनावश्यक अनुपालन खत्म करें, निवेश के लिए सुगम माहौल बनाएं: सीएम...

बिहार: अनावश्यक अनुपालन खत्म करें, निवेश के लिए सुगम माहौल बनाएं: सीएम सम्राट चौधरी का निर्देश


रिपोर्ट: पीयूष कुमार प्रियदर्शी(बिहार)

पटना:  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को संकल्प सभागार में Compliance Reduction and Deregulation पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनावश्यक अनुपालनों को समाप्त कर राज्य में निवेश और व्यवसाय के लिए सुगम वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

सीएम के प्रमुख निर्देश:

1. डीरेगुलेशन जरूरी:सीएम ने कहा कि राज्य में निवेश आकर्षित करने, उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा रोजगार सृजन की गति बढ़ाने के लिए डीरेगुलेशन एवं प्रक्रियात्मक सुधार अत्यंत आवश्यक हैं।

2. लाइसेंस-परमिट का सरलीकरण: प्रत्येक विभाग अपने अधीन सभी लाइसेंस, अनुमतियों, निरीक्षण प्रक्रियाओं तथा रिपोर्टिंग आवश्यकताओं का परीक्षण कर निर्धारित समय के भीतर सरलीकरण हेतु ठोस प्रस्ताव प्रस्तुत करे।

3. सरकार की भूमिका सुविधा देना: मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की भूमिका नागरिकों और उद्यमियों के लिए सुविधा प्रदान करने की होनी चाहिए। उद्योगों, निवेशकों, स्टार्टअप्स, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा आम नागरिकों को सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

4. डिजिटल पर जोर: सभी विभाग डिजिटल माध्यमों, स्व-प्रमाणन, ऑनलाइन अनुमोदन तथा समयबद्ध सेवा वितरण की व्यवस्था को और सुदृढ़ करें। विभाग यह सुनिश्चित करे कि एक ही सूचना विभिन्न स्तरों पर बार-बार मांगने की व्यवस्था समाप्त हो।

5. असर: सीएम ने कहा कि इन सुधारों से उद्योगों और बाजारों पर अनावश्यक बोझ कम होगा तथा प्रतिस्पर्द्धा एवं दक्षता को बढ़ावा मिलेगा। राज्य में कारोबार सुगमता, प्रशासनिक दक्षता तथा नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और बिहार निवेश एवं औद्योगिक विकास के लिए एक अधिक आकर्षक राज्य के रूप में उभरेगा।

बैठक में हुई चर्चा

बैठक में उद्योग, नगर विकास एवं आवास, श्रम संसाधन, कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यटन, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, सामान्य प्रशासन, फायर सर्विसेज से संबंधित विषयों पर सुधारात्मक प्रयासों तथा आगे की कार्य योजना के बारे में अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव ने विस्तृत जानकारी दी।

ये रहे मौजूद

बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा, पर्यावरण मंत्री डॉ० रामचन्द्र प्रसाद, राजस्व मंत्री डॉ० दिलीप जायसवाल, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
moderate rain
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
72 %
8.2kmh
83 %
Tue
29 °
Wed
27 °
Thu
32 °
Fri
33 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!