Homeदेश - विदेशसुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

सुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री



दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता सुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। कोलकाता में आज उन्‍हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। श्री अधिकारी राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बनेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा विधायक दल की बैठक में श्री अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया। श्री शाह ने बताया कि बैठक में केवल श्री अधिकारी का ही नाम नेता के लिए प्रस्‍तुत किया गया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्री अधिकारी के चयन की औपचारिक घोषणा की।

नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
61 %
1.2kmh
6 %
Mon
31 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!