हवेली खड़गपुर
हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र में चल रहे स्व-जनगणना अभियान को लेकर एसडीएम राजीव रौशन ने अपने कार्यालय कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में अधिवक्ताओं के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 17 अप्रैल से 31 मई तक चलने वाले स्व-जनगणना अभियान को सफल बनाना था।
एसडीएम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि आम लोग अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्व-जनगणना पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने पोर्टल पर जानकारी भरने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
बैठक में यह भी बताया गया कि पोर्टल पर कुल 33 प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है, जिसके बाद प्रत्येक व्यक्ति को एक यूनिक एसआईआईडी (Self Enumeration ID) प्राप्त होगा। यह आईडी आगे की जनगणना प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
एसडीएम ने जानकारी दी कि 2 मई से घर-घर जाकर गणना कार्य शुरू किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक घर को हाउस नंबर प्रदान किया जाएगा। अंत में उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को भी इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
स्व-जनगणना अभियान को लेकर एसडीएम की बैठक, लोगों से भागीदारी की अपील
Munger
clear sky
43.6
°
C
43.6
°
43.6
°
9 %
3.6kmh
0 %
Sat
44
°
Sun
45
°
Mon
42
°
Tue
32
°
Wed
37
°



