Homeप्रदेशभक्ति की शक्ति व गुरु की महिमा अपारंपार:राज लक्ष्मी जी

भक्ति की शक्ति व गुरु की महिमा अपारंपार:राज लक्ष्मी जी

ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप

भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दरियापुर पंचायत के चंद्रभानपुर ग्राम में चल रहे तीसरे दिन श्रीमद् भागवत कथा के कथावाचक परम पूज्य आनंद राज ने कहा इस तरह के धार्मिक आयोजन से समाज में एकरूपता समरसता का भाव बढ़ता है । लोगों को भागवत कथा अवश्य करानी चाहिएं।और भागवत कथा को सुनना चाहिए ।साथ ही उसे जीवन में उतारना चाहिए । वही कथा वाचिका परम पूज्या सुश्री राजलक्ष्मी जी ने कहा कि कलयुग में भगवत्नाम की महिमा अपार है ।भक्ति की शक्ति से बड़े से बड़ा संकट टल जाता है ।भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए ज्ञान की प्राप्ति के लिए जीवन में गुरु की महत्ता  देवों से पहले है। वही वह गुरु है,जो हमें ईश्वर तक पहुंचने का रास्ता दिखाते हैं ।नरेंद्र को उनके गुरु महामानव रामकृष्ण परमहंस  स्वामी ने अपने गुरु वाणी से संदेश से विश्वविख्यात विवेकानंद स्वामी बना दिया।

हमें गुरु का आश्रय व भक्ति भक्ति के मार्ग से जीवन में विमुख नहीं होना चाहिए। वहीं मंच संचालक के रूप में अनितेश कश्यप थे ।जबकि कथा संचालक के रूप में हरि बाबा रहे ।कथा से पूर्व भजन संध्या के अतिथि कलाकार गायक आलोक कुमार ,कीबोर्ड वादक राजू पांडे ,नालवादक अभिनंदन पांडे ,पैड वादक दिलीप पांडे ,जबकि व्यास पूजन पंडित मुन्ना पांडे व सुरेश बाबा ने मंत्र उच्चारण के साथ करवाया।आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष प्रेम रंजन कुमार संयोजक उपेंद्र प्रसाद मंडल मलेश्वर मंडल उपाध्यक्ष सचिव जगदीश मंडल कोषाध्यक्ष राजू मंडल पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व पैक्स अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह मुखिया आलोक कुमार, उप मुखिया पुतुल देवी प्रभाष ठाकुर समाजसेवी के अलावा सैकड़ो की संख्या में दूरदराज से श्रद्धालु गण कथा श्रवण करने पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES
Munger
few clouds
36.3 ° C
36.3 °
36.3 °
38 %
1.2kmh
23 %
Fri
42 °
Sat
43 °
Sun
42 °
Mon
40 °
Tue
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!